फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के दौड़ाने पर छत से गिर कर घायल हुए बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुदारन तिवारी गांव में एक सप्ताह पूर्व एक बालक बंदर के दौड़ाने पर भागते समय छत से गिर कर घायल हो गया, जिसका वाराणसी में इलाज चल रहा था। शनिवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उत्कर्ष यादव (9) पुत्र अजीत यादव 24 अक्तूबर की शाम अपने छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत पर बंदर आ गया। बंदर से बचने के लिए भागते समय वह छत से गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। परिजन उसे लेकर तत्काल जीयनपुर कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। बाद में उसे वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उत्कर्ष मां-बाप की इकलौती संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें