फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के बाद मित्तूपुर बाजार में पकड़ा गया अवैध पटाखो का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। मित्तूपुर बाजार में अवैध पटाखों का भंडार पकड़ा गया। पटाखा कारोबारी घर के पीछे के दरवाजे से भाग निकला।
विज्ञापन

पवई थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मस्जिद के पास रहने वाले अंसार अली के घर में छापा मारा। पटाखा कारोबारी मौके से भाग निकला। घर में सिर्फ महिलाएं व बच्चे थे। पूरा घर पटाखों से भरा हुआ था। प्लास्टिक के बोरियों व गत्ते में भरे चिदंबरम पटाखा 336 पैकेट, मोरी 156 पैकेट, हांडिया बम 65 पैकेट, शिवा कलर फ्लावर 122 पैकेट, सुपरस्टार बम 56 पैकेट, ड्रैगन फाइटर 174 पैकेट, हीरो क्लासिक कलर माचिस 22 पैकेट, पीतांबरा चक्कन 20 पैकेट, मोरनी छाप ग्राउंड 20 पैकेट, रोल कैंप अरविंद 19 पैकेट, फ्लावर प्लांट 12 पैकेट, ग्राउंड चकरा 32 पैकेट, यू लेस बुलेट 19 पैकेट बरामद किए गए। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि जिसके घर से पटाखों की बरामदगी हुई है, उसके पास लाइसेंस नही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें