फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित निजी अस्पताल के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शाहगंज कोतवाली के ताखा गांव का रहने वाला था। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली अंतर्गत ताखा गांव निवासी अतीकुर्रहमान (38) फूलपुर बाजार में स्थित अपने ननिहाल में रहता था और एक इनवर्टर की दुकान पर काम करता था। सोमवार की सुबह वह शाहगंज से फूलपुर बाइक से आ रहा था। अभी वह कस्बा स्थित प्राइवेट ट्रामा सेंटर पर पहुंचा था कि बाइक के सामने अचानक साइकिल सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार अतीकुर्रहमान काफी दुर तक बाइक में फंस कर घिसट गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन शाहगंज से आए और शव लेकर अपने गांव चले गए। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें