फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्स लेन के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबा किशोर, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो/सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव के पास से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे गुजरी है। मिट्टी की पटाई के लिए गांव के पास ही कार्यदायी संस्था ने बड़ा गड्ढा खोद रखा है। जिसमें पानी भरा हुआ है। मंगलवार को दो सगे भाई इस गड्ढे में नहाने गए थे। एक भाई बाहर बैठा था और दूसरा नहा रहा कि डूब गया। डूबे किशोर की तलाश की जा रही है। परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

केरमा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पकवाइनार निवासी 17 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र छन्नू रोज की भांति मंगलवार की शाम तीन बजे अपने बड़े भाई राहुल के साथ गांव के बाहर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मिट्टी पटाई के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में नहाने गया था। मौके पर पहुंचते ही राकेश पानी भरे गड्ढे में कूद गया, जबकि बड़ा भाई राहुल किनारे बैठा हुआ था। इस दौरान गड्ढे में स्थित टीले में फंस कर राकेश डूबने लगा। भाई को डूबता देख राहुल भी गड्ढे में कूदा और उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह भाग कर गांव में पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दिया। जानकारी होते ही परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। कुछ ही देर में मुबारकपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश शुरू हुई। समाचार लिखे जाने तक उसे गड्ढे से बरामद नहीं किया जा सका था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। डूबा किशोर कक्षा 11 का छात्र है और दो भाईयों में छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें