फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में मंदुरी एअरपोर्ट से शुरू हो सकती है उड़ान

विज्ञापन
मंदुरी हवाई पट्टी का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के मंदुरी हवाई अड्डे को अंतिम रूप देने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को मंदुरी एअरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बाधक बन रहे पेड़ों के काटे जाने पर संतोष जताया। साथ ही उड़ान में बाधक बन सकने वाले दो विद्युत पोलों को हटाने का निर्देश दिया। इस पर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने विद्युत विभाग को पोल को हटाकर अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जनपद में मंदुरी एअरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है। उड़ान के लिए बाधाओं को चिन्हित करने और अन्य कार्यों की जांच के लिए मंगलवार को लखनऊ एअरपोर्ट अथार्टी की टीम जनपद पहुंची। जांच दल ने एयरपोर्ट की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की। टीम में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, लखनऊ और नई दिल्ली के तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल रहे। जांच दल के नोडल अधिकारी मोती राय के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संतोष मौर्य ने मंदुरी हवाई अड्डे पर पहुंचकर जांच की। टीम ने इस दौरान दो पोल को लेकर आपत्ति उठाई और उसे हटाने का निर्देश दिया। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को पोल हटाकर उसके स्थान अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने का निर्देश दिया। टीम ने प्रशासन द्वारा उड़ान में बाधक बन रहे पेड़ों को हटाए जाने पर संतुष्टि जाहिर की। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को एअरपोर्ट का नाम लिखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के मौजूद दौरान एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए दिल्ली से टीम आ सकती है। इसके बाद अगस्त माह से उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। जांच टीम के सदस्यों ने भी अगस्त माह तक लाइसेंसिंग प्रक्रिया पूरी होने और उड़ान शुरू होने की संभवना जताई। साथ ही टीम के सदस्यों से 20 सीटर प्लेन से उड़ान शुरू होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें