फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: स्कूटी लेकर सड़क पर गिरा किशोर, पिकअप के पहिए से कुचला सिर; हुई मौत

Wed, 14 Feb 2024 01:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में बड़ा हादसा हुआ। स्कूटी से दो दोस्त घूमने निकले थे। इसी दौरान सड़क पर स्कूटी लेकर गिर गए। जिसके बाद पीछे से आ रही पिकअप एक किशोर को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
azamgarh road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुई। जिले के मुबारकपुर थाना अंतर्गत सठियांव बाजार में सुबह साढ़े दस बजे एक किशोर अनियंत्रित होने से बाइक लेकर सड़क पर गिरा, जिसके बाद पीछे से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के समय वह अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
सुराई गांव निवासी अमन (13) पुत्र प्रेमचंद बुधवार को अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से घुमने के लिए निकला था। अभी वह सठियांव कस्बा स्थित समता इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था कि बारिश के चलते सड़क पर हुए कीचड़ में स्कूटी फिसल कर गिर गई। जिससे अमन व उसका दोस्त सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने अमन को रौंद दिया। 

हादसे में अमन के सिर से होकर पिकअप गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही अमन के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अमन तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वहीं हादसे में अमन के साथ स्कूटी पर बैठे साथी को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें