फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदुरी एयरपोर्ट को लाइसेंस देने जल्द आएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के मंदुरी एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है। जल्द ही इसकी लाइसेंसिंग प्रक्रिया को लेकर एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया की टीम के आने की संभावना है। जिसे देखते हुए डीएम राजेश कुमार ने शुक्रवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को शेष बचे कार्यों को एक हफ्ते के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कार्यदायी संस्था द्वारा वर्तमान में यहां पर शाइन बोर्ड आदि लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा इसी हफ्ते एयरपोर्ट की लाइसेंसिंग प्रक्रिया के लिए एयरपोर्ट अथार्टी की टीम के आने की संभावना जताई जा रही है। पिछले हफ्ते आई टीम द्वारा जिल पोलों को हटाने के लिए कहा गया था उन्हें हटा दिया गया है। शेष बचे कार्यों को कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा तेजी से किया जा रहा है। मंदुरी एयरपोर्ट पर ट्रालियां आदि पहुंच चुकी है। जिससे इसके जल्द शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है। शुक्रवार केे निरीक्षण करने पहुंचे डीएम राजेश कुमार ने कार्यदायी संस्था के अभियंता को रनवे के दोनों तरफ उगी घास व झाड़ियों को साफ कराने, मिट्टी की ग्रेडिंग कराने व कुछ स्थानों पर मिट्टी भराई का कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को एक हफ्ते के अंदर इन कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें