सगड़ी। शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार अध्यापक अनुपस्थित मिले। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
एक जुलाई को स्कूलों के खुलने के बाद शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय अंजान शहीद द्वितीय पर चार अध्यापक रेनू राठौर, सोनम सिंह, बबीता यादव, सुरेंद्र कुमार मौके पर अनुपस्थित थे। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति की है। इसी क्रम में उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़ का भी निरीक्षण किया, यहां गंदगी पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराने, विद्यालय में साफ-सफ़ाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिया कि 15 जुलाई के पूर्व सभी अभिभावकों के खाता दुरुस्त कराकर फीडिंग के साथ सत्यापित करा लें ताकि उनके खाते में जूता, मोजा, बैग ड्रेस आदि का पैसा समय से भेजा जा सके।