फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश के बाद मिलेगी ऑनलाइन ज्वाइनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश के बाद आनलाइन ज्वाइनिंग मिल जाएगी। अब उनको अवकाश की समाप्ति के बाद स्कूल में ज्वाइन करने के लिए ब्लाक संसाधन केंद्र के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। यदि मानव संपदा के माध्यम से आनलाइन ज्वाइनिंग नहीं की तो अगली बार शिक्षिकाओं को अवकाश नहीं मिलेगी। वहीं आनलाइन ज्वाइनिंग मिलने की जानकारी पर शिक्षिकाओं में खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय स्कूलों में कई कार्य ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत हो रहे हैं। विभाग के आनलाइन पोर्टल पर ही शिक्षकों की हाजिरी, अवकाश स्वीकृत कराना आदि कार्य हो रहे हैं। मानव संपदा के माध्यम से मातृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश के बाद आनलाइन ज्वाइनिंग हो सकेगी। इसको लेकर शासन से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया कि समीक्षा के दौरान सामने आया कि शिक्षकों के चिकित्सा और बाल्य देखभाल अवकाश का उपभोग करने के बाद मानव संपदा पर शतप्रतिशत ज्वाइनिंग नहीं की जा रही है। चिकित्सा अवकाश का आवेदन और चिकित्सीय परामर्श पत्र प्राप्त होने पर अवकाश दिया जाए। अवकाश की अवधि के बाद मानव संपदा पोर्टल पर फिटनेस प्रमाण पत्र अपलोड कर ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी करने और बाल्य देखभाल अवकाश की समाप्ति पर ज्वाइनिंग प्रक्रिया अपनाई जाए। ज्वाइनिंग आवेदनों को तीन दिन में स्वीकृति दी जाए। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो सिस्टम स्वीकृत कर दिए जाएंगे। आनलाइन ज्वाइनिंग न किए जाने की स्थिति में अगली बार मानव संपदा के माध्यम से अवकाश का आवेदन करना संभव नहीं होगा।
शिक्षिकाओं को मातृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश के लिए मानव संपदा के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश लिए जाने की व्यवस्था है। अब उन्हें ऑनलाइन ज्वानिंग भी कराया जाएगा। यदि वह ऐसा नहीं करेंगी तो अगली बार मानव संपदा के माध्यम से अवकाश का आवेदन करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें