फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धाहाल में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। रेवला नंदाव गांव की रहने वाली एक विवाहित की रविवार को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वह अपने देवर के साथ भाई को राखी बांधने मायके जा रही थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल के पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल वाले मौत का कारण सर्पदंश बता रहे हैं।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर भगतपुर गांव निवासी लल्लन यादव ने अपनी पुत्री रीमा यादव की शादी 2018 में सरायमीर थाना के रेवला नंदाव गांव निवासी हीरालाल यादव के साथ की थी। रविवार को दिन में लगभग तीन बजे रीमा अपने देवर सूबे लाल के साथ बाइक से भाई को राखी बांधने मायके जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में ही रीमा की मौत हो गई। ससुराल वालों के अनुसार उसे रास्ते में सांप ने डस लिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मायके से रीमा के चाचा राममिलन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी है। चाचा के अनुसार शादी के बाद से ही बाइक व साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी। वह नौ माह पूर्व ही वह मायके से विदा होकर ससुराल आई थी। चाचा ने अपनी तहरीर में पति हीरालाल, देवर पन्ना लाल, सुबेलाल, अंतिम लाल व सास नथुनी देवी को नामजद किया है। रीमा को एक साल का बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें