फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा शिक्षकों के मानदेय के लिए धरने पर छात्र

विज्ञापन
प्रबंध तंत्र के खिलाफ प्रदर्शन करते जीएसएस पीजी कॉलेज कोयलसा के छात्र। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
गांधी शताब्दी स्माकर पीजी कालेज कोयलसा के छात्र सोमवार को प्रबंध तंत्र के खिलाफ धरने पर बैठ गए। छात्रों ने संविदा शिक्षकों को पूरा मानदेय न मिलने के कारण उनके पठन पाठन में रूचि न लेने का आरोप लगाया गया। वहीं संविदा शिक्षकों ने प्रबंध तंत्र पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव ने बताया कि महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र द्वारा महाविद्यालय के संविदा शिक्षकों का मानदेय 14000 रुपये है। प्रबंधक द्वारा प्राध्यापकों को मात्र 6000 रुपये ही दिया जाता है। जिसके चलते महाविद्यालय के संविदा शिक्षक पठन-पाठन में रुचि नहीं लेते हैं। वहीं संविदा शिक्षकों का आरोप है कि जब प्रबंध तंत्र हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है तो ऐसी दशा में शैक्षणिक कार्य करना हमारे बस की बात नहीं है। छात्रा जागृति सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में पठन-पाठन के लिए कक्ष ना होने के चलते बीएससी एजी के छात्रों को पढ़ने में असुविधा हो रही है। इतना ही नहीं पुस्तकालय शुल्क भी लिया जाता है लेकिन पुस्तकालय में एक भी पुस्तक का प्रबंध नहीं किया गया है। खेलकूद के लिए हम छात्रों से फीस ली जाती है लेकिन उसका भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है। महाविद्यालय में भारी अनियमितता है इसकी मजिस्ट्रेट से जांच होनी चाहिए और प्रबंध तंत्र के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रों ने सुबह 11बजे से ही महाविद्यालय में धरने पर बैठकर अपनी मांगों का मांग पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जयप्रकाश मिश्रा को सौंपा। महाविद्यालय के प्राचार्य जेपी मिश्रा ने बताया कि छात्रों की मांग जायज है। इस संबंध में कई बार प्रबंध तंत्र को अवगत कराया गया है फिर भी प्रबंध तंत्र द्वारा समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। छात्रों के धरने और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम ने नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह को महाविद्यालय में भेज कर उग्र छात्रों को शांत कराया और कहा कि जो भी छात्रों की मांगे हैं उन्हें आश्वासन दीजिए कि मात्र दो दिन में उनकी मांगों का निस्तारण कर दिया जाएगा। महाविद्यालय परिसर में नायब तहसीलदार ने छात्रों व महाविद्यालय के प्राचार्य से मिलकर महाविद्यालय की समस्या से अवगत हुए और कहा कि चार सदस्यीय टीम बनाकर इस मामले का दो दिनों के भीतर निस्तारण किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया कि एसडीएम की अध्यक्षता में 14 तारीख को महाविद्यालय में बैठक की जाएगी। बैठक में छात्राओं का प्रतिनिधित्व दो छात्राएं करेंगी और छात्रों का प्रतिनिधित्व महाविद्यालय के दो छात्र करेंगे और प्राध्यापकों का प्रतिनिधित्व महाविद्यालय के प्राचार्य करेंगे। इस मौके पर रमेश चंद्र पांडेय, दिनेश पांडेय, निखिल सिंह, अशोक यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव, अंकित, सौरभ, शुभम, अभिषेक, प्रतीक, प्रमोद, अंकुर, यशवंत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें