आजमगढ़। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक राखियां बनाई। वहीं ई-शान पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अपने हाथों से बनाई राखियों की प्रदर्शनी लगाई।
सिधारी मऊ रोड पर स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में बच्चों को बांटा गया था ।प्रत्येक समूह में तीन-तीन छात्र-छात्राएं शामिल थी। सीनियर वर्ग में सीबीएसई और यूपी बोर्ड की नितिका, हेमा, श्वेता, प्रीती, श्वेता, निधि, आयुषी ने भाग लिया। जबकि जूनियन वर्ग में तनू शर्मा, पूजा यादव, प्रिया यादव, वर्षा ने भाग लिया। प्रबंधक रामलखन मौर्य और उपप्रबंधक देवी प्रसाद मौर्य ने बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों का अवलोकन किया। अंबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के आमगांव स्थित सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल में राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सिद्धनाथ सिंह को प्रथम, नैंसी यादव दूसरे और जयश्री एवं शक्ति को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल रेनू पाठक, अभिषेक अस्थाना, विनोद कुमार यादव, मनोज, संदीप, वनीता, कुसुम, स्वाती आदि मौजूद थी। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार रोहुअ मुस्तफाबाद स्थित ई-शान पब्लिक स्कूल राखी कला प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए तरह-तरह की राखियां बनाई। प्रतियागिता में स्कूल के चारों हाऊस सेक्सपियर, टेनीसन, ऑंस्टर तथा रस्किन ने भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य संत कुमार श्रीवास्तव और को-ऑंर्डिनेटर दुर्गेश कुमार मिश्र ने पर्व की बधाई दी।