आजमगढ़। देश में प्याज और दाल के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र विरोधी नारे लगाते हुए बढ़े मूल्यों पर लगाम लगाने की मांग की।
सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से देश की सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में असफल है, उसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। नगर अध्यक्ष शिवम सिंह ने कहाकि भाजपा की केंद्र सरकार आम आदमी की विरोधी है, वह किसानों, मजदूरों की चिंता की बजाय पूंजीपतियों का खजाना भरने में लगी है। यही कारण है कि देश में महंगाई सातवें आसमान पर है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सरकार सचेत नहीं हुई तो हम सभी युवा सड़कों पर उतर वृहद आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। पुतला दहन के दौरान शेख गुफरान, प्रखर त्रिपाठी, मेराज, सऊद आजमी, रवि प्रकाश सिंह, शुभम पांडेय, राजू पंडित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।