फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध गांव में बुधवार की देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने सात नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धनारबांध गांव में कोटेदार मुमताज और प्रधान अरविंद यादव की पत्नी की देखरेख में मिडडे मील का वितरण हो रहा था। इसी बीच कोटेदार और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मामला को शांत कराया। बुधवार की शाम लगभग पौने सात बजे के करीब बाजार में चाय की दुकान पर कुछ लोग सुबह को हुई घटना को लेकर ग्रामीणों के बारे में अपशब्द कह रहे थे। वहीं मौजूद गांव के एक युवक गौरव ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग वहां से चले गए। देर रात लगभग साढ़े आठ बजे प्रधान अपने समर्थकों के साथ पूर्व प्रधान डा. राजेश सिंह के घर पहुंचे और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष विजय सिंह ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि मारपीट में नितिन, धनंजय और मुमताज को चोट लगी है। जबकि गौरव सिंह को गंभीर चोटें आईं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर आधार पर सात नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें