फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

560 करोड़ की लागत से तैयार होगी राज्य विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सदर तहसील के मोहब्बतपुर में बनने वाले राज्य विवि के लिए कार्यदायी संस्था पीडीब्ल्यूडी के निर्माण खंड की ओर से डीपीआर तैयार कर ली गई है। विवि का निर्माण 560 करोड़ की लागत से किया जाएगा। डीपीआर को मंजूरी के लिए राज्य मुख्यालय भेज दिया गया है। मंजूरी और धन आवंटन के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से तैयारी कर ली गई है। डीपीआर में आवश्यक सुविधाओं के साथ ही रिंग बांध के प्रस्ताव को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश सरकार की ओर से राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए घोषणा की गई थी। इसके लिए 50 एकड़ निशुल्क भूमि मांगी गई थी। जिला प्रशासन की ओर से काफी तलाश के बाद सदर तहसील को मोहब्बत में 38.3095 एकड़ भूमि की व्यवस्था की। इसके बाद शेष भूमि और जिस स्थान पर विवि बनाई जानी है वहां के लिए पहुंच मार्ग के लिए भूमि खरीद की योजना बनाई गई। परिसर के लिए शेष 11.6905 और रास्ते के लिए 7.5826 एकड़ भूमि 19.13 करोड़ में खरीदी जानी थी। शासन से धनराशि मिलने के बाद भूमि खरीद की जा रही है। रास्ते के लिए तो लगभग पूरी भूमि खरीदी जा चुकी है। वहीं, परिसर के लिए अभी लगभग चार एकड़ भूमि की खरीद की जानी है। काश्तकारों के बाहर रहने से इसकी खरीद रुकी हुई है।
वहीं, विवि के लिए निर्धारित कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से विवि के निर्माण के लिए आंगणन रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर ली गई है। डीपीआर के अनुसार 52 एकड़ के एरिया में लगभग 560 करोड़ से इसका निर्माण किया जाएगा। डीपीआर को मंजूरी के लिए राज्य मुख्यालय को भेज दिया गया है। मंजूरी के बाद इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआर में शामिल किए गए ये कार्य
राज्य विवि के निर्माण के लिए तैयार की गई डीपीआर में एकेडमिक के साथ ही एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक को शामिल किया गया है। इसके साथ ही लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हास्टल का भी निर्माण किया जाएगा। आडिटोरियम, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवास आदि का प्रावधान किया गया है।
29 करोड़ से बनेगा रिंगबाध
विवि के लिए तलाशी गई जमीन कह लो लैंड होने और इसके दो बड़े नालों के किनारे होने से बाढ़ के दिनों में यहां जलभराव की आशंका जताई गई है। बाढ़ के दिनों में ये भूमि जलमग्न होती है। बाढ़ खंड की ओर से आशंका जताई गई थी कि बाढ़ के दिनों में विवि परिसर का लगभग 50 से 70 फीसदी हिस्सा जलमग्न हो जाएगा। इससे खतरा भी बना रहेगा। इससे बचाव के लिए एक रिंग बांध का प्रस्ताव बनाया गया था। इसे भी इस डीपीआर में शामिल किया गया है। लगभग 29 करोड़ की लागत से इस रिंग बाध का निर्माण किया जाएगा।
कुछ धनराशि का पहले से ही है प्रावधान
आजमगढ़। विवि के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने अपने बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इसके बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय से भी 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि शासन से डीपीआर मंजूर होने के बाद जल्द इसका निर्माण भी शुरू हो सकता है।
मुख्यमंत्री सीधे रख रहे नजर, जल्द हो सकता है शिलान्यास
आजमगढ़। राज्य विवि के कार्य पर सीएम सीधे नजर रख रहे हैं। सितंबर माह में हुई समीक्षा में सीएम मे प्रोजेक्ट को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। इसके साथ ही विवि के लिए शेष बची चार एकड़ भूमि को भी जल्द से जल्द खरीदने के निर्देश दिए थे। अब जब डीपीआर भी तैयार हो गई है और निर्माण के लिए कुछ बजट भी है तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीएम कभी भी इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर इशका काम शउरू करा सकते हैं।
राज्य विवि के निर्माण के लिए इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। 560 करोड़ रुपये के डीपीआर को विवि में आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। इसे मंजूरी के लिए राज्य मुख्यालय भेज दिया गया है। मंजूरी और धन आवंटन के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अभय कुमार यादव, एई पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें