फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी के उद्घाटन मैच में देवरिया ने नरहन को दी पटखनी

विज्ञापन
लाट घाट में कबड्डी प्रतियोगिता भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी के तरौका गांव में दो दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच देवरिया और नरहन आजमगढ़ की टीम के बीच खेला गया। इसमें देवरिया ने नरहन को पटखनी दी।
विज्ञापन

गांव में शुक्रवार से डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, बनारस, गोरखपुर, गाजीपुर, मऊ और आजमगढ़ आदि जगहों की टीम हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के लिए ए, बी, सी और डी ग्रुप बनाया गया है। प्रतियोगिता लीग मैच के आधार पर होगी। हर ग्रुप से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच देवरिया और आजमगढ़ की टीम नरहन के बीच खेला गया जिसमें देवरिया ने नरहन को 20 के मुकाबले 39 प्वाइंट से मात दी। वहीं दूसरे लीग मैच में तरौका की टीम का मुकाबला भोजपुर मऊ की टीम से हुआ जिसमें तरौका की टीम ने भोजपुर को 27-3 से पराजित कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के रेफरी मंडल में एहसान खान, माया राय, कमलेश, अवनीश, प्रेम कुमार, श्रीप्रकाश राय, परशुराम यादव, पंकज राय प्रधान, पीयूष राय, प्रिंस राय, रिंकू, रविंद्र राय आदि शामिल रहे।

विशाल कबड्डी प्रतियोगिता डे नाईट का उद्घाटन मैच तरौका में हो रहा है।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें