फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा सिलसिला: अब आजमगढ़ में रात के अंधेरे में सपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ी पोस्टल बैलेट लदी गाड़ी, जमकर किया हंगामा

Wed, 09 Mar 2022 10:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

डीएम ने सपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उक्त बैलट पेपर पूरी तरह सादे हैं। उसे मतदान से पहले जमा किया जाना चाहिए था लेकिन बीडीओ राजेश कुमार ने उसे जमा नहीं किया। इसके लिए उनके खिलाफ वह कार्रवाई की संस्तुति कर रहे हैं।
विज्ञापन
चकवल स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर एक वाहन में बैलेट पेपर मिलने पर वहां जमा सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा मुखिया के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता आजमगढ़ के दोनों मतगणना केंद्रों चकवल और एफसीआई गोदाम बेलइसा में डेरा डाल चुके हैं। बुधवार की रात लगभग आठ बजे एफसीआई गोदाम बेलइसा क्षेत्र की लाइट कटी थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो वहां पहुंची, जिसे कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। स्कॉर्पियो में बैलेट पेपर रखा मिला। इस पर सपाजन भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


डीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। स्कार्पियों में बैलेट पेपर मिलने की सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन और एसपीआरए पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन सपा कार्यकर्ता कुछ सुनने को तैयार नहीं थे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

इसकी जानकारी होते ही डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने सपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उक्त बैलट पेपर पूरी तरह सादे हैं। उस पर किसी प्रत्याशी के सामने मुहर नहीं लगी है। उसे मतदान से पहले जमा किया जाना चाहिए था लेकिन बीडीओ राजेश कुमार ने उसे जमा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उनके खिलाफ वह कार्रवाई की संस्तुति कर रहे हैं। साथ ही गाड़ी पर काली फिल्म चढ़े होने पर गाड़ी को सीज किया जाएगा। इस दौरान मतगणना केंद्र क्षेत्र की कटी बिजली को लेकर भी जांच करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें