फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: आजमगढ़ में SP नेता धर्मेंद्र यादव ने निरहुआ पर किया तंज, कहा- वे फिल्मी स्क्रिप्ट पर चलते हैं...

Thu, 21 Mar 2024 09:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

UP Politics: सपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद धर्मेंद्र यादव पहली बार आजमगढ़ पहुंचे। जिले में पार्टी कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए बयान दिया। उन्होंने भाजपा सांसद निरहुआ के विकास कार्य के दावे को सिरे से नकारते हुए कहा कि जिस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री करने आए थे। उस एयरपोर्ट पर नेताजी और अखिलेश यादव कई बार उतरे हैं। 
विज्ञापन
मीडिया को संबोधित करते धर्मेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने के बाद आजमगढ़ पहुंचे धर्मेंद्र यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने नेताजी के मान, सम्मान, स्वाभिमान, समाजवादी विचारधारा की सोच को ताकत दी है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि निरहुआ कलाकार हैं। दूसरे क्षेत्र से राजनीति में आए हैं उनके सामने जो एक परंपरा होती है कि उन्हे जो स्क्रिप्ट दी जाती है, वे उस स्क्रिप्ट पर चलते हैं। उन्हें समाजवादी परंपरा का एहसास नहीं है। समाजवादियों ने न कभी आजमगढ़ को छोड़ा था न आगे छोड़ेंगे। 

उन्होंने भाजपा सांसद निरहुआ के विकास कार्य के दावे को सिरे से नकारते हुए कहा कि जिस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री करने आए थे। उस एयरपोर्ट पर नेताजी और अखिलेश यादव कई बार उतरे हैं। नेताजी और अखिलेश यादव जी ने चीनी मिल का उद्घाटन किया था, उसी समय एयरपोर्ट का उद्घाटन भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें