फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं निकली जागरूकता रैली तो कही हुआ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन जीयनपुर स्थित निजी विद्यालय पर किया गया। इसमें एसडीएम गौरव कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। बच्चों द्वारा स्लोगन, कला व रंगोली प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक ने सभी का मन मोह लिया। एसडीएम सगड़ी ने वोटर हेल्पलाइन एप से रजिस्ट्रेशन कराने की बारिकियों की जानकारी दिया। संचालन डा. हरिकेश मिश्र ने किया। इस मौके पर एबीएसए दीनानाथ साहनी, बीआरसी लाल जी,रविंद्र यादव, निश्छल राय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान और विधिक साक्षरता अभियान पर बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। विक्रम इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लाटघाट के तकरीबन 800 बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। यह रैली मोहम्मदपुर, मोचीपुर, मिश्रपुर, लाटघाट और कोरबा लाटघाट होते हुए पुन: विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली में लोकतंत्र की यह पहचान, मत मतदाता और मतदान जैसे कई स्लोगनों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर जालंधर, दिनेश राय, मानवेंद्र विद्यार्थी, संतोष, बेनी माधव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें