फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझगांवा के किसान त्रस्त, अधिकारी मस्त, घर में रहना भी हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगांवा में पांच एकड़ भूमि में नगर पालिका ने डंपिंग ग्राउंड बनवाया है, जहां शहर का कचरा फेंका जाता है। डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी तक नहीं बनाई गई है। इसके चलते बारिश के बाद कूड़ा खेतों में फैल गया और धान की फसल बर्बाद हो गई। जो फसल बची है, उसे काटने के लिए मजदूर तैयार नहीं हैं क्योंकि खेतों में सिरिंज मिल रही है।
विज्ञापन

बारिश और बाढ़ के चलते नगर के कई मुहल्लों में महीने भर जलभराव रहा। मझगावां में नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में भी पानी भर गया। जलभराव के चलते गांव में नाव चलानी पड़ी थी। कचरा खेतों में पसर गया था। नगर पालिका के कूड़े में बायो मडिकल वेस्ट भी शामिल रहता है। इंजेक्शन नीडिल भी कूड़े में डाल दी जाती है। खेतों में कचरा फैलने से धान की फसल तो बरबाद हुई। जितनी फसल बची है, उसे भी कोई काटने को तैयार नहीं है क्योंकि खेत में निडिल चुभ जा रही है। डंपिंग ग्राउंड तक का रास्ता भी बदहाल हो गया था, जिसके चलते नगर पालिका निजामाबाद मार्ग पर सड़क के किनारे कचरा फेंक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें