फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट की ताकत दिखाएं, अपनी सरकार बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जिले की दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4292 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। मतदान करने को लेकर लोगों में उत्साह है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों, धर्म गुरुओं, शिक्षकों, साहित्यकारों समेत प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने मतदाताओं से मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि मतदाताओं का वोट लोगों के भविष्य का आधार है। वे अपने वोट की ताकत से अपनी मनपसंद सरकार बना सकते हैं। चुनाव में एक वोट का काफी महत्व है। एक वोट से हार-जीत का अंतर होता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति लोकतंत्र के इस पर्व पर मतदान कर गर्व महसूस करें और अपना मन पसंद विधायक चुनें। वहीं पहली बार मतदान करने को लेकर युवक, युवतियों में काफी उत्साह है। वे पास पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बच्चों ने भी अभिभावकों से पहले मतदान, फिर कोई काम करने की जिद की है।
विज्ञापन

लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं
जिले के सभी सम्मानित मतदाता आजमगढ़ की तुम बनो शान, सात मार्च को जरूर करो मतदान। सोमवार की सुबह पहले मतदान फिर जलपान करें। मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाएं।- विजय विश्वास पंत, मंडलायुक्त आजमगढ़।
प्रलोभन से दूर रहकर करें मतदान
मतदाताओं से अपील है कि किसी के प्रलोभन में आए बिना घर से बाहर निकले और वोट देकर सरकार बनाने में अपना योगदान दें। दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।- अमृत त्रिपाठी, डीएम आजमगढ़।
विज्ञापन

बेखौफ होकर करें मतदान
जिले के समस्त मतदाताओं से अपील है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें। धमकी देने वालों की सूचना अधिकारियों को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- अनुराग आर्य, एसपी, आजमगढ़।
मतदान कर बनाए लोकतंत्र को मजबूत
सुबह ही बूथ पर पहुंचे सभी मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। अगर कोई आपको धमकाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कारवाई करेगी।- आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें