फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कुशलगांव बाजार से रसावां जाने वाली सड़क वर्षों से गड्ढों में तब्दील है। मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों के चलते लोग आए दिन दुर्घटनाओं में घायल होते हैं। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दीदारगंज -मार्टीनगंज मार्ग पर स्थित कुशलगांव बाजार से रसावां जाने वाली लगभग तीन किमी लंबी सड़क वर्षों से जर्जर है। मरम्मत न होने के कारण सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो गई है। जगह-जगह बड़े- बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की गिट्टियां उखड़ कर मार्ग के किनारे पड़ी हैं। राहगीरों को आने- जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, टूटे मार्ग से परेशान रसावां गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन कर अभिलंब सड़क बनवाए जाने की मांग की। इस मार्ग से प्रतिदिन क्षेत्र के रसांवा, दुबावां, गारोपुर, गदाईपुर, महुवारा, कौरागहनी, खरसहन, पिपरौला आदि गावों के किसान, छात्र -छात्राएं, व्यवसायी आते जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों के वाहन आये दिन खराब हो जा रहे हैं। चार पहिया वाहन जब मार्ग के गड्ढों से होकर गुजरते हैं तो वाहन हिचकोले लेने लगते हैं। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। अभी हाल ही में सड़क पर हुए गड्ढे में पिकअप पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। क्षेत्र के बृजेश यादव, हरिश्चंद्र यादव, प्रेमकुमार राय, दीपचंद राजभर, संजय राजभर ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें