फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पुलिस के हत्थे चढ़े शूटरों ने खोला राज, कहा- गोंडा में तैनात दरोगा ने दी थी मर्डर करने की सुपारी

Sat, 06 Nov 2021 05:29 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना से तीन संदिग्ध अल्लीपुर गांव के डीहबाबा स्थान से पकड़े गए। पूछताछ शुरू हुई तो इन तीनों ने जो राज खोला तो पुलिसकर्मी अचरज से भर गए। 
विज्ञापन
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने गैरजनपदीय तीन शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता पाई। बदमाश भाड़े पर हत्या करने के लिए गोंडा जिले से यहां आए थे। अल्लीपुर गांव निवासी और गोंडा में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने इन बदमाशों को अपने गांव के ही रहने वाले एक युवक की हत्या की सुपारी दी थी। घटना होने के पूर्व ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव स्थित डीह बाबा स्थान से पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन संदिग्ध युवकों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। पकड़े गए तीनों बदमाश गोंडा जनपद के नबाबगंज थाना अंतर्गत तुलसीपुर माझा के रहने वाले हैं। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम दीनानाथ यादव, डफली यादव व देवेंद्र यादव बताया।

इनके पास से एक अपाची बाइक, दो तमंचा, छह कारतूस व 2050 रुपये बरामद हुआ। थाने लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो बदमाशों ने बताया कि अल्लीपुर गांव निवासी अखिलेश यादव गोंडा जिले के कौड़िया थाने में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात हैं। इनके भाई की कुछ दिनों पूर्व गांव में हत्या हो गई थी।
विज्ञापन

पढ़ेंः सीएम योगी बोले: इसी माह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का होगा लोकार्पण , विकास का केंद्र बनेगा आजमगढ़

20 हजार रुपये में हत्या की सुपारी

जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ और अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भी भेजे गए। इतना ही नहीं अभियुक्तों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई भी हुई। एक अभियुक्त राहुल इन दिनों जमानत पर छूट कर आया था। एसआई अखिलेश ने उसी की हत्या की सुपारी इन्हें दी थी।

इसके लिए एसआई ने उन्हें 20 हजार रुपये भी दिया था। घटना के पूर्व ही रानी की सराय पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। जिस पर एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पूरी टीम को 15 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है।
पढ़ेंः पुलिस आयुक्त के आवास पर आत्मदाह करने पहुंची दरोगा की पत्नी, पति के खिलाफ शिकायत नहीं सुने जाने से थी क्षुब्ध
विज्ञापन

साजिश रचने वाला दरोगा भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रानी की सराय पुलिस द्वारा ने हत्या करने आए तीन गैर जनपदीय अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के आधार पर चौथे आरोपी के रूप में गोंडा जनपद में तैनात दरोगा अखिलेश यादव को भी चिह्नित किया। शुक्रवार को रानी की सराय थाना पुलिस ने गोंडा जिले में तैनात दरोगा को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनुराग आर्य ने चौथे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिए जाने पर रानी की सराय थाना पुलिस की सराहना किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें