इस दौरान दीदारगंज थानाध्यक्ष जयराजपुर बिंदवल में दबिश देते हुए महराजगंज रोड से बिलरियागंज की तरफ आ रहे थे। अपराधी की सूचना मिलने पर मोलनापुर पुलिया के पास बाइक सवार को घेरकर रोकने का प्रयास करने लगे। तभी बाइक सवार ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर कई राउंड फायर किए।
पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी बिलरियागंज ले गई। पकड़े गए बदमाश की पहचान निजामबाद थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी अकदश पुत्र पप्पू के रूप में हुई। जो पूर्व में ही 25000 रूपये का इनामी बदमाश है।
वह हत्या के मामले में थाना गंभीरपुर में वांछित था। उसके पास से नाजायज चोरी की मोटर साइकिल, एक असलहा और दो अदद खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।