फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्घा के रुप में सम्मानित किए गए सफाई कर्मी

विज्ञापन
नेहरु हाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित सफाई कर्मी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का शुक्रवार को नेहरू हाल के सभागार में सम्मान समारोह और अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों का कोरोना योद्घा के रूप में सम्मान किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सीपी यादव और जिलामंत्री नवीन कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व आयोजित इस आयोजन में मुख्य अतिथि आनंद कुमार शुक्ला मुख्य विकास अधिकारी, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और गिरीश चतुर्वेदी, अमरजीत सिंह, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, और समस्त विकास अधिकारी पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से 150 सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा के रूप सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में उप्र सफाई कर्मचारी संघ आजमगढ़ का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष सीपी यादव और जिला मंत्री नवीन चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रुप से कार्यकारिणी को भंग किया। संगठन के संरक्षक गिरीश चतुर्वेदी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह और चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष झिनकू यादव निर्वाचन अधिकारी की देख-रेख में चुनाव कराया गया। इस दौरान कर्मचारियों की सहमति से पुरानी कार्यकारिणी को बहाल किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष सीपी यादव, जिलामंत्री नवीन कुमार चतुर्वेदी, जिला कोषाध्यक्ष समरजीत गौतम, महिला जिलाध्यक्ष कुसुमलता मौर्या, महामंत्री संगीता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। इसके बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और प्रमाण पत्र दिए गए। निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने यह भी बताया कि ब्लाक कार्यकारिणी को भी दो वर्ष के लिए पुन: बहाल कर दिया गया है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय, पंचायत विभाग के जिलाध्यक्ष आत्मानाथ तिवारी, अटेवा के जिलाध्यक्ष सुबाष यादव, कलेक्ट्रेट संघ के जिलाध्यक्ष रमाकांत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के मनोज त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा राय, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला महामंत्री अनिल कुमार, कृषि विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह, राम प्रताप, अखिलेश, कैलाश यादव सहित अनेक कर्मचारी और समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें