फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सरयू के भी तेवर हुए तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। देवारा क्षेत्र के लोग जहां घाघरा के बाढ़ की विभीषिका झेल ही रहे हैं तो अब इससे सटे इलाकों में छोटी सरयू ने भी तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। छोटी सरयू के जलस्तर में वृद्धि से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है और संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के छोटी सरयू नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि के कारण सैकड़ों बीघा धान और सब्जी की फसल डूब गई है। वहीं कई गांव में पानी घुस गया है। जिसके चलते कई गांवों का संपर्क मार्ग डूबने से आवागमन में काफी परेशानियां हो रही हैं। सगड़ी तहसील के घाघरा, हासपुर, पिहार, हसनपुर, अखईपुर, बलुआ, जम्मनपुर, आसपुर, गडेरुआ, बनावे गांव में पानी घुस गया है। कई गांवों के संपर्क मार्ग पानी से डूब गए हैं। जिसके चलते लोगों को आने जाने में बड़ी कठिनाई हो रही है। सैकड़ों बीघा धान और सब्जी की फसल डूब कर बर्बाद हो गई है। जिसके चलते किसानों को काफी क्षति हुई है। जगह-जगह पानी जमा होने से बदबू आ रही है वही संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। आए दिन जल स्तर में वृद्धि हो रही है। वही भृगुनाथ सिंह, रमेश यादव, अजय गोड़, दुर्गेश आदि लोगों ने बताया कि पानी के चलते धान और सब्जी की फसल डूब कर बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें