्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज में आरएसएस की शाख के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्याकम को संबोधित कर?
- फोटो : AZAMGARH
श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शिवाजी शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। इस दौरान विविध खेलकूद सहित योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने आरएसएस के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्षता टीएन अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में अवध नारायण ने संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला और सेवा, त्याग, समर्पण की भावना को समझाया। कहा कि हमारे पूर्वज से लेकर आज तक किस तरह स्वयंसेवकों ने राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने सर्वस्व समर्पण को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। सहनगर संघ चालक अजय अग्रवाल ने आह्वान करते हुए कहा कि हमारी भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए कृत संकल्प हो। हमारे बलिदानी महापुरुषों, शहीदों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर आज हमें स्वतंत्र भारत में रहने का मौका दिया। कार्यक्रम में शाखा के दौरान व्यायाम, योग, बौद्धिक खेल, शारीरिक खेल प्रदर्शन, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए। शाखा कार्यवाह कमलेश ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। बाद में गीत अमृत वचन उमंग पोद्दार द्वारा पढ़ा गया। एकल गीत विक्रम पटेल एवं शंकर खत्री ने प्रस्तुत किया। प्रार्थना डॉ. परमानंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभय दत्त गौड़ ने किया। इस अवसर पर संत प्रसाद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गौरव रघुवंशी, राजन चौबे, शिव शंभू, ओंकार नाथ, सागर, पीयूष, राहुल, सुनील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।