फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों लखनऊ से मऊ जा रहे थे

Sat, 12 Mar 2022 03:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मऊ के दो युवक बाइक से लखनऊ गए थे। शुक्रवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लौट रहे थे। हमीरपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए  दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मऊ निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनों लखनऊ से मऊ जा रहे थे। हादसा बीती रात करीब नौ बजे हुआ। जेब में मिले कागजों के सहारे पुलिस ने शव की शिनाख्त की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


इधर, मौत की सूचना के बाद मतृकों के घर में कोहराम मचा है।  राम आशीष पुत्र विनय निवासी अजमतगढ़ और मनीष पुत्र जगन्नाथ निवासी मझवारा थाना मझवारा जनपद मऊ बाइक से लखनऊ गए थे। शुक्रवार को दोनों युवक पूर्वांचल एक्सप्रेस के रास्ते वापस मऊ आ रहे थे।

जैसे ही पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 186 नंबर मार्किंग पर पहुंचे अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। सिर में चोट लगने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना पवई थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तबतक दोनों युवकों की अधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पवई ब्रह्मदीन पांडेय ने दोनों की जेब में मिले कागजों से उनकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें