विधानसभा प्रत्याशी मत प्रतिशत
- अतरौलिया डॉ. संग्राम यादव 39.55
- गोपालपुर नफीस अहमद 40.87
- सगड़ी डॉ. एचएन पटेल 42.76
- मुबारकपुर अखिलेश यादव 36.02
- आजमगढ़ दुर्गा प्रसाद यादव 42.66
- निजामाबाद आलमबदी 43.22
- फूलपुर पवई रमाकांत यादव 42.00
- दीदारगंज कमलाकांत राजभर 36.99
- लालगंज बेचई सरोज 38.31
- मेंहनगर पूजा सरोज 39.35
2017 के विधानसभा चुनाव में भी सबसे अधिक 41.59 फीसदी वोट आजमगढ़ सदर से दुर्गा प्रसाद यादव 41.59 को मिले थे जबकि दीदारगंज विधानसभा सीट से सबसे कम सुखदेव राजभर को 33.44 प्रतिशत मत मिले थे। पिछले चुनाव में अतरौलिया के डॉ. संग्राम यादव को 35.50, गोपालपुर के नफीस अहमद को 37.80, सगड़ी की वंदना सिंह को 34.91 फीसदी मत मिले थे।
मुबारकपुर के शाह आलम को 36.95, आजमगढ़ के दुुर्गा प्रसाद यादव को 41.59, निजामाबाद के आलमबदी को 40.47, फूलपुर पवई के अरुण कांत यादव को 38.70, दीदारगंज के सुखदेव राजभर को 33.44, लालगंज के आजाद अरिमर्दन को 36.08 और मेंहनगर के कल्पनाथ पासवान को 34.58 फीसदी वोट मिले थे।
विधान सभा क्षेत्र सदर से एक लाख से अधिक मत प्राप्त कर विधान सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के दुर्गा प्रसाद यादव ने एक ही सीट से नौवीं बार जीत का भी रिकार्ड बनाया है। 1993 को छोड़ दुर्गा प्रसाद यादव ने 1985 से लगातार आजमगढ़ सदर सीट का विधान सभा में प्रतिनिधित्व किया है।
शुरूआती चुनाव में वे दल बदल करते रहे लेकिन 1996 में सपा से जीत दर्ज करने के बाद फिर उन्होंने किसी दूसरे दल की ओर झांका भी नहीं और सपा के टिकट पर लगातार छठी जीत दर्ज किया। पहला चुनाव इन्होंने 1985 में निर्दल लड़ा था।
1989 व 1991 में जनता दल के टिकट पर जीत दर्ज किया। 1993 में बसपा के राजबली यादव से हार गए। इसके बाद इन्होंने सपा का दामन थाम लिया और 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 के बाद 2022 में भी सपा विधायक के रूप में विधान सभा पहुंचने में सफल रहे।