आजमगढ़। मिलों में पेराई सत्र की शुरुआत का समय आ गया है लेकिन तभी चीनी मिल गन्ने की पेराई तभी कर सकेंगी जब ने किसानों का पूरा भुगतान कर दें। जिले की दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। गन्ना विभाग मिल पर भुगतान के लिए दबाव बनाने लगा है।
सठियांव मिल ने पेराई सीजन 2020-21 में कुल 74 करोड़ 21 लाख 40 हजार रुपये का गन्ना खरीदा। करीब 1800 किसानों का गन्ना भुगतान अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि दीपावली से पूर्व चार हजार 382 किसानों का सात करोड़ 86 लाख रुपये भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी के किसानों का भी भुगतान चीनी मिल चालू होने से पहले ही कर दिया जाएगा। अब किसानों का लगभग 24 करोड़ रुपये बकाया है। इसे भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। किसी भी किसानों का भुगतान नहीं रुकेगा।
र्