फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांस देकर बनाया संबंध, अब छोड़ कर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के संग युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। जबकि कोतवाली पुलिस ने इस तरह घटना और तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि गढ़वल गांव निवासी युवक एक बारात में उसके गांव आया था। इस दौरान उसकी मुलाकत युवक से हुई, युवक ने उसे देख उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस दौरान युवती उसके झांसे में आ गई, फिर दोनों में बातचीत होने लगी। प्रेम परवान चढ़ा और युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया। इसके बाद युवती ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो उसने शादी से इंकार कर दिया और घर छोड़ कर फरार हो गया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मैने अभी युवती की तहरीर नहीं देखी है। यदि ऐसी कोई तहरीर पड़ी है तो जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें