अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे के वार्ड नंबर पांच से अंबारी जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार दोपहर ट्रेलर की चपेट में आने से 50 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी माहुल विजय प्रकाश मौर्य ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक हरिहर यादव पुत्र दयाराम यादव अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के करमुल्लाहपुर का रहने वाला था। वह अपनी बाइक से अंबारी बाजार में मंडी सब्जी बेचकर घर जा रहा था। रास्ते में ट्रेलर वाहन की चपेट में आ गया। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।