फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख किसानों का कराया जाएगा पंजीयन

Tue, 21 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
टाहलीवाल बेला में अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का पंजीयन कराना शासन ने अनिवार्य कर दिया है। बिना पंजीयन के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। ये जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया जनपद में कुल 6,06,000 कृषक परिवार हैं, जिन्हें जागरूक कर पंजीयन कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है।
विज्ञापन


इस कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए ग्राम प्रधान और ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के साथ-साथ समस्त खंड विकास अधिकारियों और समस्त उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषकों को पंजीयन कराने के लिए पहचान पत्र, भूमि से संबंधित खतौनी और बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति आवश्यक है। पंजीयन किसान स्वयं कराए। वे लोकवाणी, सहज जन सेवा केंद्र, साइबर कैफे अथवा इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होने पर खुद विभागीय वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। 

उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों और समस्त उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंजीयन के महत्व को समझते हुए जनपद के अधिक से अधिक कृषकों का पंजीयन कराएं। इसके लिए 24 और 25 जून को सुबह 10 बजे से सांय पांच बजे तक सभी विकास खंड मुख्यालयों पर कृषि विभाग कृषक पंजीयन शिविर का आयोजन करेगा।
विज्ञापन



इस शिविर में कृषि विभाग के कर्मचारी पंजीयन हेतु कृषकों के सहायता एवं मार्ग दर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगें। पंजीयन की न्यूनतम धनराशि कृषकों को पंजीयन करने वाली संस्था या व्यक्ति को देना होगा। उन्होंने कहा समस्त अधिकारियों से कहा कि अपने ग्राम स्तरीय कार्मिकों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए विकास खंडवार आयोजित शिविर में अधिक से अधिक कृषकों का पंजीयन कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही शिविर में पंजीयन की प्रगति से खंड विकास अधिकारी जिलाधिकारी को भी अवगत कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें