फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली सफाई के लिए प्रदर्शन

Tue, 21 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
नाला सफाई के ‌ल‌िए प्रदर्शन
विज्ञापन
 सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकट गांव में नाली की सफाई नहीं होने से सीवर का पानी सड़क पर भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे ग्रामीण बौखला गए। नाराज लोगों ने सोमवार को जलभराव वाले स्थान पर प्रदर्शन किया और जल्द सफाई नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव की आबादी 2400 है। जिसमें बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। सफाईकर्मी की नियुक्ति न होने के कारण गांव में बनी नालियां जाम  हैं। नालियां जाम होने से नाली का गंदा पानी रास्ते पर जमा होता है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रमजान के महीने में सीवर के पानी के बीच से नमाज पढ़ने जाना पड़ रहा है।

इससे आक्रोशित लोगों ने सोमवार को गंदगी वाले स्थान पर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर नाली की सफाई कर पानी के निकास की व्यवस्था नहीं की गई तो हम आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग को जाम करेंगे। इस मौके पर नोमान, टिप्पू, शाहिद, शादाब, मोहम्मद अनवर, सफीक, अबू सहमा, अवसर आदि उपस्थित थे। ग्राम प्रधान जमीलुन निशा के पति जफरूद्दीन ने बताया कि गांव में एक वर्ष से सफाईकर्मी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें