फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में तब्दील हुआ रानी की सराय का अंडरपास

विज्ञापन
रानी की सराय में सेमरहा अंडरपास के नीचे जमा बारिश का पानी, पानी से होकर आते लोग, बीच पानी में खराब आ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रानी की सराय। बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण रानी की सराय का अंडरपास कीचड़ युक्त तालाब में तब्दील हो गया। जिसके कारण इस मार्ग से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मूसलाधार वर्षा होने के कारण जिले में जगह-जगह जलभराव हो गया है। रानी की सराय के सेमरहा अंडरपास के नीचे भी जलभराव हो गया है। इससे सेमरहा अंडरपास कीचड़ युक्त तालाब में तब्दील हो गया। अंडरपास से आवा-गमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को कई लोग इसमें गिर गए, वहीं कई वाहन बीच में फंस कर खराब हो गए थे। जिससे लोगों को कीचडय़ुक्त पानी से होकर गुजरना पड़ा। राहगीरों का कहना है कि कार्यदाई संस्था सहित प्रशासन को जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। यदि प्रशासन चाहता तो इस समस्या का स्थायी हल निकल सकता था, लेकिन प्रशासन मौन साधे हुए है। अंडरपास के नीचे एक आटो खराब हो गया, जिसमें दो महिलाएं सवार थी। ऐसे में दोनों महिलाओं को कीचड़ युक्त पानी से होकर बाहर निकलना पड़ा। वहीं आटो चालक ने आस-पास के लोगों की मदद से किसी तरह आटो को बाहर निकाला। वहीं एक अन्य व्यक्ति बाइक से जा रहा था। गड्ढे का अंदाजा न मिल पाने के कारण अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया। उसके सारे कपड़े खराब हो गए। क्षेत्र के लोगों सहित यात्रियों ने अंडरपास के नीचे जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की जिला प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें