फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पेशी पर आए बंदी ने कोर्ट परिसर में ब्लेड से काटा खुद का गला, बोला- फर्जी मामले में पुलिस ने पकड़ा

Fri, 08 Sep 2023 04:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिला कारागार से पेशी पर आए एक बंदी ने कोर्ट परिसर में ब्लेड से खुद के गले पर वार कर लिया। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिला कारागार से पेशी पर आए एक बंदी ने कोर्ट परिसर में ब्लेड से खुद के गले पर वार कर लिया। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ जिले के ठाकुरगंज थाना अंतर्गत हबीबपुर कला पहाड़ निवासी नईम अंसारी (30) को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 27 अगस्त को पॉक्सो एक्ट में लखनऊ से ही गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


आजमगढ़ लाकर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को वह जेल से न्यायालय पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान न्यायालय लॉकअप में न जाने कहां से वह ब्लेड पा गया और अपने गर्दन पर वार कर लिया। बंदी के लहूलुहान होते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद नईम ने बताया कि उसे जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है। जिसके चलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़  एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार एक बंदी ने पेशी पर आने के दौरान न्यायालय परिसर में ब्लेड से खुद के गर्दन पर वार किया। उसके गदर्न पर हल्की चोट आई है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें