चेहल्लुम के मौके पर गुरुवार को जुलूस मोहल्ला बाज बहादुर स्थित कोट अखाड़े के मैदान से निकाला गया। जिसमें अखाड़े के खिलाड़ियों ने लाठी, डंडा, बाना, बनेठी, गुहार आदि खेल खेले गए। इस मौके पर कोट अखाड़े के नायब उस्ताद सलीम अहमद, महमूद खान, परवेज अहमद ने संयुक्त रूप से कांग्रेस पार्टी के शहर सचिव रियाजुल हसन का माल्यार्पण का स्वागत किया गया।रियाज उल हसन ने कहा कि चेहल्लुम के अखाड़े की एक परंपरा है, जो सदियों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है और आगे भी निभाया जाएगा।
उसके बाद कोट अखाड़े का जुलूस बाज बहादुर से निकलकर टेंढिया मस्जिद होते हुए कोट से राजा का किला होते हुए वापस तकिया पहुंचा। तकिया पर कोट और पहाड़पुर अखाड़ा दोनों साथ-साथ पुरानी कोतवाली होते हुए कर्बला मैदान पहुंचे। जहां पर खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। उसके बाद जुलूस पुरानी सब्जी मंडी होते हुए मुख्य चौक पहुंचा। मुख्य चौक पर चारो अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। देर रात वापस अपने स्थान पर पहुंच कर जुलूस का समापन हुआ।