फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियों पूरी, आज से खुलेंगे छठी से 8वीं तक के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद चल रहे विद्यालय कक्षा छठी से आठवीं तक 24 अगस्त से खुल जाएंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली गई हैं। स्कूल सोमवार से ही खुलने थे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण 23 को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन के तहत सेनेटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य गाइडलाइन को पूरा किए जाने की बात कही जा रही है। स्कूल खुलने के बाद एक बार फिर से रौनक लौटेगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 24 अगस्त से छह से आठ तक व एक सितंबर से एक से पांच तक की कक्षाएं चलेंगी। अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों में दो पालियों में सुबह आठ से 11 व 11.30 से 2.30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी। कक्षा में छात्रों को छह फीट की दूरी पर बैठाया जाएगा। इसको लेकर बीएसए अतुल सिंह ने स्कूलों में सफाई, सैनिटाइज, स्वास्थ्य समेत अन्य बिदुओं का पालन करने वाले शासनादेश से स्कूलों को अवगत करा दिया है। स्कूल में कोविड-19 नियमों के तहत पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन किया जाए। उन्होंने बताया कि जिस स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है, वहां पर दो पालियों में कक्षाएं लगेंगी। बच्चे व शिक्षक मास्क लगाकर स्कूल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें