फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने विवाहिता को उसके ससुराल पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खंडवारी गांव निवासी एक युवक ने उड़ीसा की रहने वाली युवती से सात माह पूर्व शादी कर लिया था और उसे लेकर निजामाबाद के खुदादादपुर में किराये पर रहता था। एक पखवारे से वह युवती को वहीं छोड़ कर लापता हो गया। जिस पर उसने थाने पर गुहार लगाई। जिस पर पुलिस उसे युवक के घर ले जाकर युवक की अनुपस्थिति में उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

खंडवारी गांव निवासी यूसुफ खान पुत्र साऊद अहमद ने सात साल पूर्व उड़सी की रहने वाली युवती से विवाह कर लिया था। इसके बाद से वह उसके साथ खुदादादपुर गांव में किराये पर कमरा ले कर रहता था। एक पखवारा पूर्व यूसुफ उसे छोड़ कर कहीं चला गया। कुछ दिन तक तो फोन पर बातचीत किया लेकिन फिर फोन रिसिव करना भी बंद कर दिया। जिससे परेशान हाल युवती सरायमीर थाने पर पहुंची और आपबीती बतायी। जिस पर सरायमीर पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में युवती को यूसुफ के घर भेजा और उसे यूसुफ की अनुपस्थिति में उसके पिता सऊद को सुपुर्द करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें