पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी शहर के सिधारी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के सामने स्थित एक परिसर में नशे का यह कारोबार रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा कर संचालित हो रहा था। ब्रदर्स क्लब नाम से संचालित इस हुक्का बार में रविवार की शाम काफी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली तो सीओ सिटी सक्रिय हो गए। शहर कोतवाली व सिधारी थाना पुलिस के साथ सीओ स्वयं मौके पर पहुंच गए और छापेमारी की।
मौके से हुक्का भी बरामद हुआ है, जिसका कई युवक प्रयोग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही हुक्का बार संचालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर मौजूद मिले दो दर्जन भर से अधिक युवक व युवतियों को थाने में लाकर मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिबंध के बाद भी हुक्काबार का संचालन हो रहा है। वहां से 29 युवक-युवतियां पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। संचालक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।