फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रही नकल: आजमगढ़ में डीएलएड परीक्षा के दौरान कॉलेज पर पुलिस का छापा, प्रधानाचार्य समेत 12 गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2024 07:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

जनपद में चल रही डीएलएड की परीक्षा में नकल होने की शिकायत लगातार हो रही थी। एबीवीपी और जन जागृति सेवा संस्थान द्वारा इसकी शिकायत की गई थी कि डीएलएड परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल का खेल चल रहा है। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में डीएलएड परीक्षा के दौरान कॉलेज पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जनपद में चल रही डीएलएड परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल की बात सामने आ रही है। इसमें कुछ संगठनों द्वारा शिकायत भी की गई थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने सेठवल स्थित एक विद्यालय पर सुबह की पाली में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने वहां से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। वर्तमान में पकड़े गए लोगों को सिधारी थाने में लाकर पूछताछ की जा रआजमगढ़ जनपद में डीएलएड परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी, एसओजी ने मंगलवार को रानी की सराय के सेठवल स्थित एक विद्यालय में दबिश दी। जिला प्रशासन व डीआईओएस की ने भी जांच कराई तो परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य समेत 12 लोग नकल कराते पकड़े गए। पुलिस ने परीक्षा केंद्र और पकड़े गए लोगों के ठिकाने से 18.10 लाख रुपये बरामद किए। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

डीएलएड की परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने क्षेत्राधिकारी नगर, एसओजी के नेतृत्व में टीम गठित की। मंगलवार को टीम ने परीक्षा के दौरान रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव स्थित राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज पर छापा मारा।

इस दौरान कुल 12 लोग नकल कराते पकड़े गए। पुलिस सभी को सिधारी थाने ले आई। देररात तक पुलिस पूछताछ कर रही थी। आरोपियों से जानकारी मिलने पर टीम ने परीक्षा केंद्र व आरोपियों के ठिकाने से 18.10 लाख रुपये बरामद किए। 
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमार सिंह, रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी चंद्रशेखर राय, रौनापार थाना क्षेत्र के बिदौली गांव निवासी संतोष पटेल, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के संजय राय, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी नीरज राय, बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी नवीन कुमार सिंह, रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव निवासी सहायक अध्यापक अंकुर सिंह, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी सहायक अध्यापक अवनीश यादव, जहानागंज थाना क्षेत्र के बीरभडपुर गांव निवासी वीरेंद्र मौर्य, रौनापार थाना क्षेत्र के नैनिजोर गांव निवासी सहायक अध्यापक रामाकार सिंह, सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर निवासी विकास मिश्रा, रानी की सराय थाना क्षेत्र के चांडवी गांव निवासी दीनदयाल यादव शामिल है।

बाबू के घर एसओजी ने मारा छापा
डीएलएड परीक्षा में नकल कराने के मामले में हिरासत में लिए गए कॉलेज के बाबू के घर भी एसओजी के जाने की बात कही जा रही है। बाबू के परिजनों ने बताया कि एसओजी टीम ने घर के अंदर घुसकर तलाशी ली।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें