फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ FIR

Wed, 03 Apr 2024 04:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ग्रामीण ने कहा कि घायलों का मेडिकल कराने के बाद धारा बढ़ोत्तरी कर आरोपियों के कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Azamgarh News - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के अरूषा गांव में हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो गया। जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घायलों का मेडिकल कराकर मुकदमे की धारा में बढ़ोत्तरी की कार्रवाई की तैयारी है। 

विज्ञापन


यह है मामला
अरूषा गांव की वायरल वीडियो में एक मिक्सिंग मशीन चल रहा है। उसी के बगल में ही एक व्यक्ति द्वारा फावडे व बांस से किए दए घेराबंदी को तोड़ा जा रहा है। उसके द्वारा जमीन में गड़े बांस को उखाड़ा जा रहा है। वहीं दूसरी वीडियो में एक व्यक्ति वहां पहुंचता है, जिससे गाली-गलौज होती है। इसके बाद मारपीट हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की घटना में कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि मुकदमा हो गया है। घायलों का मेडिकल मुआयना किया जा रहा है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मेडिकल के बाद धारा में वृद्धि कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें