इसमें अहरौला थानाक्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमार सिंह, रानी की सराय थानाक्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी चंद्रशेखर राय, रानी की सराय थानाक्षेत्र के रुदरी गांव निवासी सहायक अध्यापक अंकुर सिंह, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी सहायक अध्यापक उनीष यादव, जहानागंज थाना क्षेत्र के बीरभद्रपुर गांव निवासी वीरेंद्र मौर्य, रौनापार थाना क्षेत्र के नैनीजोर गांव निवासी सहायक अध्यापक रमाकार सिंह, सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर निवासी विकास मिश्रा, रानी की सराय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव निवासी दीनदयाल यादव शामिल हैं। डीआईओएस ने राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज को डीबार किए जाने की संस्तुति कर दी है।
अधिकारी बोले
डीएलएड परीक्षा में नकल कराते हुए कुल 12 लोग पकड़े गए थे। इसके अलावा प्रबंधक का भी नाम सामने आया तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। -गौरव शर्मा, सीओ सिटी
डीआईओएस ने पहले ही दी थी चेतावनी
राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल, रानी की सराय में डीएलएड की परीक्षा में नकल कराने के एवज में सुविधा शुल्क मांगे जाने की शिकायत डीआईओएस विरेंद्र प्रताप सिंह से की गई थी। इस पर डीआईओएस ने स्कूल को पत्र जारी कर चेतावनी दी थी। साथ ही निरीक्षण भी किया था। डीआईओएस के नोटिस जारी कर विद्यालय प्रबंधक को शुचिता के साथ परीक्षा कराने के लिए निर्देश दिए थे।
राजेंद्र स्मार इंटर कॉलेज में नकल कराने व अवैध वसूली करने का आरोप एबीवीपी के पदाधिकारियों ने लगाया था। शिकायत मिलने पर स्कूल में दो वार एसडीएम समेत अन्य अफसर निरीक्षण करने पहुंचे लेकिन उन्हें कोई कमी नजर नहीं आई।