भाजपा के झंडा व होर्डिंग से पटा कार्यक्रम स्थल
प्रधानमंत्री के जनपद आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। पूरे क्षेत्र को पीएम मोदी के कटाउट व होर्डिंग के साथ ही भाजपा के झंडों से सजा दिया गया है। भंवरनाथ से मंदुरी हवाई अड्डा तक सड़क के दोनो पटरियों पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई गई है। वहीं डिवाडर पर भाजपा का झंडा लगा दिया गया है।
एयरपोर्ट के दोनों तरफ बनाए जा रहे दर्जन भर हेलीपैड
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दर्जन भर से अधिक हेलीकाप्टर के भी आने की संभावना है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने हवाईअड़ा के दोनों तरफ मिला कर कुल दर्जन भर हेलीपैड बना है। प्रधानमंत्री का वायुयान एयरपोर्ट पर ही उतरेगा लेकिन उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकाप्टर से आने वाले नेताओं, मंत्रियों आदि के लिए दर्जन भर हेलीपैड बनाए गए है।
लगातार चल रहा सफाई अभियान
आजमगढ़। कार्यक्रम स्थल के साथ ही शहर से मंदुरी जारे वाले मार्ग पर शनिवार को सुबह ही सफाई अभियान चल रहा है। इसके लिए जिले के सभी नगर पंचायतों से सफाई कर्मियों की टीम को बुला कर लगाया गया है। वहीं पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए जिले ही नहीं बल्कि गैर जनपदों से भी पानी के टैंकर मगाए गए है।