फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है जिसका महंगाई पर पड़ा है असर: उपेंद्र तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी स्वच्छता संवाद कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जजनपद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 75 किग्रा प्लास्टिक के रीसाइक्लिंग के अभियान के बारे में जानकारी दी। महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है और किसानों की आय भी दोगुनी करने का लक्ष्य है जिसका असर महंगाई पर पड़ रहा है। पिछले 68 वर्षों में जो काम नहीं हुआ सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में कर दिखाया। चाहे विकास का हो या भ्रष्टाचार पर चोट का हो सभी क्षेत्रों में योगी सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। पिछले दिनों बारिश के चलते हुए जलजमाव से नुकसान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह दैवीय प्रकोप है और पूर्वांचल में कई जिलों में इसका असर है। लेकिन सरकार पर काम कर रही है, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। वही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि गांव-गांव में जाकर सर्वे कर लिया जाए कि आजादी के बाद कितना विकास हुआ और अब क्या स्थिति है। शौचालय सबसे ज्यादा बने हैं। राज्य मंत्री ने भ्रष्टाचार पर भी बोलते हुए कहा कि जहां-जहां समाजवादी पार्टी कांग्रेस व बसपा की जड़ें मजबूत है वहां पर भ्रष्टाचार ज्यादा है लेकिन योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, डीपीआरओ लालजी दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें