गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को वाक रेस प्रतियोगिता का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में पांच किमी और महिला वर्ग की प्रतियोगिता ढाई किमी की हुई। रविंद्र यादव और अंकिता यादव अपने-अपने वर्ग में विजेता रहे। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने स्टेडियम में हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में 68 पुरुष एवं 24 महिलाओं ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में उकरौड़ा के रविंद्र यादव प्रथम, देवपार के मोनू यादव द्वितीय, आजमपुर के कुलदीप मौर्या तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बद्दोपुर की अंकिता यादव प्रथम, बलरामपुर की नेहा चौहान को दूसरा, रकुसनापुर अनुजिका श्रीवास्तव को तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को मंडलायुक्त ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने किया। इस अवसर पर राजनारायण प्रसाद, मंगल प्रसाद, नवल कुमार, भूपेंद्रवीर सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, मो. इरफान, अरविंद कन्नौजिया, लालचंद चौहान, अनुपम प्रजापति, अबु सैफ आदि उपस्थित रहे।