फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने सड़क के गड्ढों में ईंट-पत्थर भरकर चलने योग्य बनाया

विज्ञापन
महराजगंज से बिलरियागंज जाने वाले बदहाल सड़क के गढ्डों को भरते स्थानीय लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
गोरिया बाजार। सोमवार को श्रमदान करते हुए लोगों ने महराजगंज-बिलरियागंज मार्ग पर कई स्थानों पर सड़कों पर मौजूद गड्ढों में ईंट-मिट्टी भरकर मार्ग को चलने योग्या बनाया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो वह धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

सरकार बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया गया था। शासन काल पूरा होने को है लेकिन अभी तक फरमान को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। महराजगंज-बिलरियागंज मार्ग का निर्माण लगभग आठ वर्ष पूर्व में कराया गया था। यह सड़क करीब चार माह से जर्जर हो चुकी थी लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। हद तो तब हो गई जब रक्षाबंधन के दिन गड्ढ़े में गिरकर भाई-बहन चोटिल हो गए। इससे आजीज होकर पूर्व प्रधान मनीष सिंह अपने सहयोगियों व मजदूरों की टीम लगाकर गड्ढे को भरवाने का कार्य किए। इस मौके पर समाजसेवी सचिदानंद सिंह सच्चा, शेरा सिंह पहलवान, दिलीप सिंह, रोशन सिंह व सतेंद्र यादव आदि लोगों ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें