कलेक्ट्रेट क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दो दिनों से हो रही बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया है लेकिन शहर की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। बरसाती पानी सड़कों के गड्ढों में भर जाने के कारण चलना जोखिमभरा हो गया है।
जिले में रविवार को भी खूब बारिश हुई। बारिश के शहर में टूटी सड़कों में बने गड्ढ़ों में पानी भर गया। जिससे पैदल भी चलना मुश्किल हो गया। शहर के कटरा-बदरका मार्ग पर सड़क की हालत काफी खराब हो चली है। गड्ढ़ों में गंदे पानी का जलजमाव होने के कारण दुकानदारों और पैदल चलने वालों पर चार पहिया वाहनों के गुजरने पर पड़े रहे छींटे से उनके कपड़े और सामान आदि खराब हो जा रहें हैं। इसे लेेकर लोगों के बीच काफी देर तक तू-तू, मैं-मैं भी होती देखी गई। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट कचहरी से स्टेट बैंक, नेहरु हाल से एसपी आफिस तक, एसपी आफिस से राजकीय बालिका विद्यालय तक और गांधी तिराहा तक सड़क काफी खराब है। बारिश के बाद इन क्षेत्रों में सड़क तालाब में तब्दील हो जा रहे हैं। इस रास्ते से गुजरने के लिए पानी निकलने का घंटों इंतजार करना पड़ता है। यही हालत दलालघाट से हर्रा की चुंगी तक की टूटी सड़क के गड्ढ़ों का है। बारिश का पानी भर जाने के बाद तो इस सड़क पर चलना मुश्किल है।