फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तो तमसा किनारे गिरा रहे कूड़ा, उपर से जला कर फैला रहे प्रदूषण

विज्ञापन
One is the garbage being dumped on the shore, the pollution is spreading by burning from above - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है। शहर से निकलने वाले कूड़े को नपा प्रशासन एनजीटी के दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए ठंडी सड़क पर बंधा किनारे तमसा नदी तट पर गिरा रही है। इतना ही नहीं गलत ढंग से गिराये जा रहे कूड़े के ढेर में आग लगा कर उसे निस्तारित भी किया जा रहा है। जिससे उठ रहा धूंआ स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन कूड़ा निस्तारण के लिए रानी की सराय के मझगावां में जमीन लेकर डंपिंग ग्राउंड बनाया है। शहर से निकलने वाले कूड़े को वहीं ले जाकर निस्तारित किया जाना है। यहां अभी बाउंड्री वाल नहीं बना है तो वहीं जमा हुए कूड़े के ढेर के निस्तारण के लिए प्लांट भी स्थापित नहीं किया जा गया है। परिणाम स्वरूप इस बार आयी बाढ़ के दौरान वहां जमा कूड़ा बह कर आसपास स्थित लोगों के खेत में भी पहुंच गया। जिससे स्थानीय किसानों ने डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा एकत्र किए जाने का विरोध शुरू कर दिया। परिणाम स्वरूप नपा प्रशासन अब तक वहां कूड़ा नहीं निस्तारित कर पा रहा है और इधर-उधर ही शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। जहां भी कूड़ा गिराया जा रहा है, वहां कूड़े के ढेर में आग लगा दी जा रही है। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है तो वहीं आसपास रहने वाले लोगों का धुंए से बुरा हाल भी हो गया है। वर्तमान में नपा प्रशासन ठंडी सड़क किनारे स्थित बंधे के पीछे जगह-जगह तमसा नदी तट की तरफ कूड़ा फेक रहा है। इन सभी जगहों पर फेके गए कूड़े के ढेर में आग लगा हुआ है। जिससे उठ रहा धुंआ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
डंपिंग ग्राउंड मझगावां पर कूड़ा नहीं जा पा रहा है। इसके पीछे कारण स्थानीय लोगों का विरोध है। वर्तमान में नपा प्रशासन नीबी गांव में किनारे पर भूमि लेकर वहां कूड़ा निस्तारित करा रही है। ठंडी सड़क पर बंधा किनारे कूड़ा फेके जाने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसे उठवा कर नीबी भेजवा दिया जाएगा। वहीं कूड़े के ढेर में आग नपा नहीं बल्कि लोग लगा रहे है। कौन लगा रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें