फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजमगढ़ में घने कोहरे में हुआ हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बस, एक की मौत

Mon, 01 Feb 2021 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
पलटा पड़ा ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के लिलाई मोड़ पर सोमवार की सुबह घने कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इस हदासे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को पीएचसी मार्टीनगंज भेजा गया, जहां तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जौनपुर में इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मिक्सर मशीन के साथ कुछ मजदूर सोमवार को किसी निर्माणाधीन मकान की ढलाई करने जा रहे थे। बरदह-मार्टीनगंज मार्ग पर स्थित लिलाई गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। उसमें पीछे मिक्सर मशीन भी लगी हुई थी। आधा दर्जन पर मजदूर उस पर सवार थे और चालक के साथ ही मिक्सर मशीन संचालक सड़क किनारे खड़ा होकर अन्य मजदूरों के आने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान मार्टीनगंज की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने घने कोहरे के चलते खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली व मिक्सर मशीन छिटक कर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में चली गई। इस हादसे में ट्राली पर बैठे रामरूप(60) पुत्र बच्चू, संजय(40) पुत्र रामबचन, बद्री(60) पुत्र रामेश्वर, संतलाल(46) पुत्र मनराज निवासी ग्राम लिलाई थाना बरदह व निलेश(35) पुत्र सिजोर निवासी दुबरा थाना बरदह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में पीएचसी मार्टीनगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामरूप, संजय व निलेश की हालत गंभीर देख जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जौनपुर अस्पताल पर इलाज के दौरान रामरूप पुत्र बच्चू की मौत हो गई और अन्य दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई थी।

मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो अन्य घायलों को पीएचसी मार्टीनगंज पर प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

स्कूल बस में पिकअप ने मारी टक्कर, बालबाल बचे बच्चे
रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार हरैया के पास सोमवार की सुबह एक पिकअप ने स्कूल बस में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना के समय बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। घने कोहरे के चलते मुर्गा लदी पिकअप ने बस में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बस में सवार बच्चे व चालक बाल-बाल बच गए लेकिन बस व पिकअप का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें